गाजियाबाद में दोस्त ने किया छल, कारोबार का हवाला देकर किया किडनैप, मांगी 6 करोड़ की फिरौती, 7 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले में एक दिल्ली के एक व्यापारी को बंधक बनाकर उसे जान से मारने की धमकी देककर फिरौती की रकम मांगने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो करोड़ पच्चीस लाख रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपी जिनके नाम क्रमश: शिल्पा त्यागी, हर्षित कुमार, कार्तिक प्रदीप सिंह, पीतांबर दास, निमिष और निशांत त्यागी को अरेस्ट किया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर को पुलिस को शशांक शर्मा नाम के युवक ने सूचना दी कि 14 अक्टूबर को उसके दोस्त ने राजनगर एक्सेटेंश स्थित ज्योति विला सोसाइटी में उसे मिलने बुलाया था। वहां जब वो पहुंचा तो फ्लैट में पहले से ही तीन परिचित और तीन अनजान लोग मौजूद थे। इसके बाद कुछ देर बातचीत हुई फिर शशांक को बंधक बना लिया गया जिसके बाद उससे गनप्वाइंट पर धमकी दी गई और रंगदारी वसूली गई।

जिसके बाद शशांक घबरा गए और उन्होंने दिल्ली में रहने वाले अपने दो परिचितों को फोन किया। इधर मुख्य आरोपी इशांत ने अपनी पत्नी को फोन किया और उसने अपनी कंपनी में काम करने वाले दो लोगों से पैसा इकट्ठा करवाया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद शशांक शर्मा से करीब 2.75 करोड़ की फिरौती वसूल की गई  बाकी के बचे पैसे का सेटेलमेंट करवाया गया जिससे शशांक से आरोपियों ने चेक ले लिये। 

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि शंशाक ने अपने साथियों को फोन करके करीब 2.75 करोड़ रुपए का इंतजाम किया था जिसके बाद उसके साथी हरषित और कार्तिक रुपए लेकर करोल बाग और आनंद पर्वत से लेकर बुराड़ी आए फिर फिरौती की रकम को साथी प्रदीप नेगी के घर पैसे को छुपाया गया।

उसके बताया कि इस पैसे का बंटवारा किया जाना था जिसके लिए फिरोती की रकम में से दो करोड़ शिल्पा ने भाई निशांत और पति ईशान त्यागी औ्र नवीन व प्रवीण के साथ मिलकर मोदीनगर इलाके में निमिष के घर पर रखे थे जबकि  25 लाख रुपए शिल्पा और उसके भाईनिशांत ने अपने पास रख लिए थे।

वहीं 50 लाख रुपए वासु त्यागी देहरादून लेकर चला गया जबकि वासु त्यागी पुलिस ने बचने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दर्ज एक केस में कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। उसने बताया कि पैसे का बंटवारा करने के लिए हम सभी लोग देहरादून जा रहे थे जहां पुलिस ने हम सभी लोगों को पकड़ लिया। 

यह भी पढ़े: UP news : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सपा प्रवक्ता ने बताया मंदबुद्धि, लिखा - बांट रहे हैं झूठी मोहब्बत

संबंधित समाचार