बहराइच: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, बालिका घायल

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नवाबगंज और हरदी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि बालिका घायल हो गई। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कोदिया गांव निवासी राजू पुत्र ढलई बाइक से नवाबगंज आए थे।

शनिवार को बाइक से वह वापस गांव जा रहे थे। गुलरिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे गंगा प्रसाद गांव निवासी वंदना पुत्री दयाराम अपने घर के सामने से जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें अयोध्या: नवजात के साथ अगवा किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार