पीलीभीत: बुखार ने ली एक और जान, यह कैसी रोकथाम! 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पूर्व दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब पूरनुपर की महिला ने भी बरेली के इलाज के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उसे आठ दिन पहले बुखार आया था और लगातार हालत बिगड़ती जा  रही थी। बताते हैं कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खमरिया पट्टी की निवासी रामकली पत्नी नंदलाल को पंद्रह अक्टूबर को बुखार आया था।

पहले पूरनपुर के अस्पताल में उनका इलाज चलता रहा। मगर कोई सुधार न होने पर शहर निजी अस्पतालों में दिखवाया। हालत लगातार बिगड़ती चली गई तो परिजन उन्हें बरेली ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, क्षेत्र के लोगों में डेंगू का शोर मचा रहा। जिसके चलते बुखार की दहशत और बढ़ गई। बता दें कि 24 घंटे के भीतर बुखार से यह तीसरी मौत हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई गांवों में शिविर लगाकर दवाएं वितरित कराई गई।

यह भी पढ़ें- Pilibhit: साहब! बुखार से शहर में भी दो और मौत...डेंगू का शोर, आंकड़ा अभी भी शून्य

संबंधित समाचार