लखनऊ: इलाज नहीं मरीजों को रेफर करने में दिलचस्पी, बलरामपुर अस्पताल पर बढ़ रहा मरीजों का लोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रानी लक्ष्मीबाई राजकीय संयुक्त चिकित्सालय (आरएलबी) राजाजीपुरम और महानगर स्थित भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय (बीआरडी) में डेंगू के मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी की जा रही है। दोनों अस्पताल में डेंगू के बेड आरक्षित होने के बावजूद मरीजों को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

चंद्रलोक नगर निवासी विजय कुमार शर्मा ने बुखार आने पर पत्नी कल्पना (21) को आरएलबी में दिखाया। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होने पर यहां के डॉक्टरों ने उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, महानगर निवासी सैफ प्लेटलेट्स घटने पर शनिवार को बीआरडी इमरजेंसी में पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

हालांकि, सैफ घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। दूसरी ओर बरौरा हुसैन बाड़ी निवासी सत्यपाल (35) को बुखार होने पर ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, आरएलबी की सीएमएस डॉ. संगीता टंडन का कहना है कि ड्यूटी पर एक ही ईएमओ होने की वजह से मरीज को रेफर कर दिया गया। वर्तमान में डेंगू का एक मरीज भर्ती भी है। वहीं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी का कहना है कि अस्पतालों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: हम एडीसीपी की स्पेशल टीम में तैनात है... होटल की तलाशी कराओ

संबंधित समाचार