बहराइच : रंजिश में होटल व्यवसाई पर बांके से हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सुजौली गांव निवासी होटल संचालक की दबंगों ने रंजिश में बुधवार को पिटाई कर दी। बांके से भी हमला किया। होटल संचालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौली निवासी लकी पुत्र अकबर अली क्षेत्र के ही बाबा कुट्टी में होटल का संचालन करते हैं। लकी की रंजिश क्षेत्र के तीन लोगों से चल रही है। बुधवार को लकी होटल पर बैठा काम कर रहा था। तभी इरशाद, अख्तर समेत अन्य पहुंचें। सभी ने बांका और लाठी से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया। घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घायल होटल संचालक ने थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -मिर्जापुर : जुए के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार