बरेली: त्योहार और परीक्षा नजदीक, रोडवेज में परिचालकों की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली रीजन में 1383 परिचालकों की जरूरत, हैं सिर्फ 1089

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) और दिवाली को लेकर रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन परिचालकों की कमी समय पर बसों का संचालन कराने में दिक्कत हो सकती है। गैर हाजिर चल रहे परिचालकों को नोटिस देकर काम पर आने को कहा जा रहा है। न आने पर उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है।

28 और 29 अक्टूबर को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इसके लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे जिले के अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने आएंगे। वहीं, दिवाली, भाईदूज, धनतेरस और छठ पूजा को लेकर भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में परिचालकों की कमी से बस संचालन प्रभावित होगा।

बरेली रीजन में 600 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें से 148 से अनुबंधित हैं। सभी बसों के लिए 1383 परिचालकों की आवश्यकता है, लेकिन बरेली रीजन में 1089 ही परिचालक हैं। 294 परिचालकों की कमी से आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि परिचालकों की कमी को लेकर मुख्यालय जानकारी दे दी गई है। गैर हाजिर चल रहे परिचालकों को भी नोटिस भेजकर काम पर आने को कहा जा रहा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिजली संविदा कर्मचारियों के करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार, सीएम से शिकायत

संबंधित समाचार