पीलीभीत: ठेकेदार की हत्या पर गुस्साए परिजन, चौकी के बाहर शव रखकर लगाया जाम..जानिए मामला
पीलीभीत/बीसलपुर अमृत विचार। एक दिन पूर्व गोली लगने से घायल हुए लेबर ठेकेदार की बरेली में अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दूसरे दिन गुस्साए परिवार वालों ने चीनी मिल पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया।पुलिस पर घटना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
इस दौरान शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड पर वाहनों की कतार लगी रही। घटना बुधवार रात की है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के निवासी 30 वर्षीय लेबर ठेकेदार पप्पू पुत्र नन्हे बक्श लेबर तय करने के लिए चौसरा गांव गए थे।
देर शाम वापस आते वक्त चौसरा पुलिया के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने रोका और मारपीट की। पैर में गोली मार दी थी। सीएचसी बीसलपुर में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज पीलीभीत भेजा गया।
वहां से बरेली ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर आ गए। जिसके बाद गुरुवार सुबह चीनी मिल पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। एसडीएम सचिन राजपूत, सीओ सतीश चंद्र शुक्ला ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। उधर, मृतक की पत्नी शबीना की ओर से मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जमाल, बबलू, हसनैन और रसिया खानपुर गांव निवासी दूल्हा के खिलाफ गैर इराइतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर व्यापारी से 15 लाख मांगने वाले गिरफ्तार, भेजे गए जेल
