अमेठी : महिला की कुएं में गिरने से मौत, सुबह हुआ हादसा
अमेठी, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह शौच के लिए गई अधेड़ महिला की घर से 200 मीटर दूर स्थित कुएं में गिरने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद जानकारी होने पर परिजन खोजने कर लिए निकले तो महिला की लाश कुएं में दिखी जिसके बाद आनन फानन में उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट है।
मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव स्थित पूरे हिमाचल का है जहां की रहने वाली 56 वर्षीय चंद्रकली पत्नी नरेंद्र देव गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे शौच के किये खेत की तरफ गई थी जहाँ घर से 200 मीटर दूर स्थिति कुंए में गिर गई। करीब एक घंटे बार परिजन सो कर उठे तो वो महिला की तलाश में जुट गए। कुएं के पास जाकर देखा तो महिला कुएं में गिरी थी। जिसके बाद वैकल्पिक साधनों से महिला को को बाहर निकाला गया लेकिन उसके पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी अमेठी कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मृतका के पति ने कहा कि पत्नी रोज की तरह आज सुबह नलकूप की तरफ शौच करने के लिए गई थी जहां वो कुएं में गिर गई। पड़ोस के ही एक युवक गोबर फेंकने के लिए गया था जो आवाज सुनकर मौके पर पहुँचा और गुहार लगाई जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुँचे और बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें -फिरोजाबाद पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही की थी बालिका की हत्या
