गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, कल अदालत सुनाएगी सजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर/लखनऊ, अमृत विचार। मुख्तार अंसारी को 14 साल पुराने कपिल देव सिंह मर्डर केस में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी ठहराया है। केस में सजा को लेकर फिलहाल फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट कल मुख्तार को सजा सुना सकता है।   

बताते चलें कि करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर में कपिल देव सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई थी। दरअसल, 2009 में मुहम्मदाबाद कोतवाली में धारा 307 के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मीर हसन ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। विवेचना के बाद इस मामले में अंसारी को सह अभियुक्त बनाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 

ये भी पढ़ें -Cyber crime : रायबरेली नगर पालिका के खाते से निकाल ले गए 3.25 करोड़

संबंधित समाचार