Cyber crime : रायबरेली नगर पालिका के खाते से निकाल ले गए 3.25 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिशासी अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई FIR

रायबरेली, अमृत विचार। जिले साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने महज एक दिन में नगर पालिका परिषद के खाते से सवा तीन करोड़ रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया। जानकारी मिलते हुए पालिका अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिशासी अधिकारी ने मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में उल्लेख किया फ्राड एक्टीविटी के माध्यम से नगर पालिका परिषद के एकाउंट नंबर 104801004141 से तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 713 रुपये 25 अक्टूबर को दूसरे खातों में भेज दिया गया। इसमें अलग-अलग फर्मों में तीन बार में उक्त धनराशि भेजा गया। यह गड़बड़ी आईसीआईसीआई बैंक मुख्य ब्रांच के खाते से किया गया है। कोतवाल संजय त्यागी ने ईओ की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।

नगर पालिका परिषद के खाते में तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 713 रुपये का 25 अक्टूबर को साइबर फ्राड हुआ है। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद

यह एक बहुत बड़ा साइबर क्राइम है। इसमें कौन संलिप्त है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। प्रकरण में यदि कोई कर्मचारी संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शत्रोहन सोनकर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

नगर पालिका रायबरेली के खाते से सवा तीन करोड़ के फ्राड की जानकारी हुई है। जिस पर सीओ सिटी ने जांच की है। मामले को लेकर एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लग गई है। 
आलोक प्रियदर्शी, एसपी, रायबरेली

ये भी पढ़ें -लखनऊ: Azam Khan से अजय राय की मुलाकात पर सपा का तंज, कहा- बीजेपी और कांग्रेस एक है

संबंधित समाचार