पीलीभीत: धार्मिक स्थल पर की अश्लील हरकत, लड़की भागी...प्रेमी की पिटाई, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रामलीला मेला मैदान में अलग अलग समुदाय के प्रेमी युगल को आपत्ति जनक हालत में देख भीड़ भड़क गई। दोनो को पकड़कर सवाल जबाव किए । लड़की तो मौका मिलते ही भाग गई और युवक की भीड़ ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोग इसे लगे जेहाद से भी जोड़कर देखते रहे। 

घटना गुरुवार की है। एक लड़का और स्कूल की ड्रेस पहने हुए लडकी बाइक पर सवार होकर रामलीला मेला मैदान पहुंचे। इसके बाद मंदिर के पास पहुंचकर आरोप है कि लड़का लड़की से अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो लोग दूर से देखते रहे। इसकी वीडियो बनाई और फिर दोनो को पकड़ लिया।

आरोप है कि लड़का गलत नाम बताता रहा। लड़की ने खुद को बरखेड़ा क्षेत्र का बताया। इसके बाद भाग गई। फिर  लड़के की पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के को कब्जे में लेकर   सुनगढ़ी थाने भेज दिया। इसके बाद भी लोग हंगामा कर कार्रवाई की मांग करते रहे। बमुश्किल लोगों को शांत कर मामला रफा दफा कर दिया गया। पुलिस ने लड़के की बाइक भी कब्जे में ली। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गुडवर्क गिनाते रहे जिम्मेदार, हत्याकांड से गुस्साई भीड़ ने कर दिया बवाल...राहगीर पुलिस के सामने पिटे, जानिए मामला

संबंधित समाचार