मिर्जापुर में पास्को व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी को भगाने का दर्ज है मुकदमा
हलिया /मीरजापुर, अमृत विचार। मध्य प्रदेश के एक गांव निवासी पाक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को हलिया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने अपनी 14 वर्षीया पुत्री को मध्य प्रदेश निवासी एक रिश्तेदार द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने पर पंद्रह दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार को सुबह एसआई संजय कुमार राय, कांस्टेबल अश्विनी मिश्रा व अशोक कुमार ने मध्यप्रदेश के मऊगंज जनपद के थाना हनुमना के लोढी़ गांव निवासी आरोपी कृष्णा साकेत को ड्रमंडगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें -उन्नाव में ट्रेन से झांसी जा रहे अधेड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
