लोकसभा चुनाव: कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना, ट्रोल फ्री नंबर जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी और शिकायत के लिए कर सकते हैं संपर्क

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई। सभी पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। ऐसे में किसी को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की जानकारी और शिकायत करने के लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में कमरा नंबर 11 में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है।

कंट्रोल रूम का नंबर 0581-2990481, 1950 जारी कर दिया गया है। इन टोल फ्री नंबरों पर कोई भी कॉल कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ले सकता है। वहीं, जिले के सभी 3492 मतेदय स्थालों पर वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ मौजूद रहे।

इस दौरान लोगों ने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची देखी।बीएलओ ने दावे-आपत्तियां प्राप्त कर वोटर लिस्ट में सुधार किया। दोपहर के समय शहर के सुभाष नगर स्थित आर्य पुत्री गर्ल्स इंटर काॅलेज में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ जुटे थे।

एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने का मौका है। 27 से 9 दिसंबर तक लोग वोटर लिस्ट देखकर दावे-आपत्तियां करके मतदाता सूची में नाम घटा, बढ़ा और संशोधन करा सकते हैं। चार, पांच, 25, 26 नवंबर, दो और तीन दिसंबर में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गिर रहा शेयर बाजार, 31 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की बढ़ी चिंता

संबंधित समाचार