बरेली: वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए नहीं आ रहे ठेकेदार
शहर की सफाई के लिए चिंतित नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को बुलाया
बरेली, अमृत विचार। डोर टू डोर व्यवस्था के बाद अब वार्डाें की सफाई व्यवस्था का जिम्मा लेने कोई ठेकेदार आगे नहीं आ रहा है। सभी ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। ठेकेदारों को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आ रही है।
शहर में सफाई व्यवस्था के लिए चिंतित नगर आयुक्त ने अब ठेकेदारों की बैठक बुलाकर उनकी समस्या जानने का फैसला किया है। बोर्ड बैठक में नगर निगम के कुछ वार्डाें को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके लिए टेंडर भी निकाले गये लेकिन कोई ठेकेदार काम करने को आगे नहीं आया।
ठेकेदार अब नगर आयुक्त से मिलकर अपनी बात रखेंगे। सुरेश शर्मा नगर, नवादा शेखान, स्वाले नगर, महेशपुर अटरिया, खलीलपुर, नेकपुर, वीरभट्टी, फाल्तूनगंज, शहदाना, कटरा चांद खां, ब्रहमपुरा, जोगीनवादा, संजय नगर आदि में वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपी जानी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: वनमंत्री ने शहीद रोशन सिंह के प्रपौत्र शरद रोशन को किया सम्मानित
