बरेली: वनमंत्री ने शहीद रोशन सिंह के प्रपौत्र शरद रोशन को किया सम्मानित
संस्कृति विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत ने 105 दिवसीय श्रृंखला कार्यक्रम का किया समापन
बरेली, अमृत विचार। संस्कृति विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की ओर से 105 दिवसीय श्रृंखला कार्यक्रम का शनिवार को आईएमए में समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने की। कार्यक्रम में चालीस से ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इसमें प्रमुख क्रांतिकारी अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र शरद रोशन सिंह को शाल और स्मृति चिन्ह देकर वनमंत्री, मेयर डॉ. उमेश गौतम, मुख्य वक्ता संजय मिश्र हर्ष, पवन पुत्र बादल, डा, विनोद पागरानी और महेन्द्र सिंह बासु ने सम्मानित किया गया। निबंध और भाषण प्रतियोगिता के 300 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। 40 साहित्यकारों को उनकी साहित्य में अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत ब्रज प्रांत के संरक्षक प्रो.एनएल शर्मा ने किया।
ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने 105 दिन चली क्रांतितीर्थ श्रृंखला के बारे में विस्तार से बताया, जिसपर आधारित पत्रिका का अतिथियों ने विमोचन किया। गीतांजलि के तहत देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति की गई। प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, जितेन्द्र सक्सेना, शकुन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, मधु वर्मा, अजय चौहान, निधि मिश्रा, निर्भय सक्सेना, ब्रजेश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, शचीन्द्र सक्सेना, राजीव अस्थाना, प्रवीण शर्मा, आनंद गौतम उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और स्वाति गुप्ता ने किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: अब कोहाड़ापीर रोड पर बैरियर लगाकर रोकी आवाजाही
