अयोध्या : जन जागृति के लिए शोध संस्थान ने वितरित किए शहीद अशफाक उल्ला खां के चित्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अमर शहीद अशफाक उल्ला खां का फोटो वितरित किया। 
  
उन्होंने दुकानदारों, मजदूरों, युवाओं को फोटो देते हुए कहा कि बीस साल पहले विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर क्रांतिकारी शहीदों की तस्वीरें लगाईं जाती थी। अब यह परम्परा समाप्त हो गई है। उन्होंने क्रांतिकारियों की तस्वीरों को गायब होने को बाजारवादियों की साज़िश बताया। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम की शहादत को भुलाने के लिए जानबूझकर किया गया षड्यंत्र है। 

बताया कि अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान रजत जयंती समारोह का आयोजन कर रहा है। इसी सिलसिले में प्रत्येक सप्ताह 19 दिसंबर तक विभिन्न प्रकार का आयोजन करके क्रांतिकारी आंदोलन के संबंध में नयी पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -PET Exam : सुल्तानपुर में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी

संबंधित समाचार