महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को डेंगू हुआ: प्रफुल्ल पटेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को डेंगू हो गया है और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रहने और अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होने पर मीडिया की अटकलों पर मैं बताना चाहूंगा कि उन्हें डेंगू होने की पुष्टि कल ही हुई और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रहने तथा अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

’’ पटेल ने पोस्ट में यह भी कहा, ‘‘अजित पवार अपनी सार्वजनिक सेवा जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। एक बार जब वह स्वस्थ हो जाएंगे तो वह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों को जारी रखने के लिए पूरी शक्ति के साथ लौटेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज