लखनऊ: बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे की मौत के मामले में गरमाने लगी सियासत, अखिलेश ने भाजपा पर किया वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बेटे की मौत के मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा और कहा- बात किसी विशेष व्यक्ति को इलाज न मिल पाने की वजह से दम तोड़ देने की नहीं है, हर एक सामान्य नागरिक के जीवन के मूल्य की भी है।

जब उप्र में सत्ताधारी भाजपा के पूर्व सांसद के पुत्र तक को इलाज नहीं मिल पा रहा है तो आम  जनता के बारे में क्या कहना। आशा है दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उप्र के भाजपाई मंत्रीगण इसका संज्ञान लेंगे क्योंकि अभी तो उनके लिए चुनाव किसी के जीवन से अधिक महत्वपूर्ण है।

akhilesh copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पीडीए यात्रा से पूर्व अखिलेश यादव ने की प्रेस वार्ता, कहा- देश विरोधी ताकतों से भारत को बचाना है

संबंधित समाचार