Fatehpur: मामूली बात को लेकर विवाद… कोतवाली में दो सिपाहियों के बीच मारपीट में एक ने दूसरे पर चाकू से किया हमला, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में चाकू से हमला करने वाला सिपाही निलंबित।

फतेहपुर में मामूली बात को लेकर खागा कोतवाली में दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस पर चाकू से हमला करने वाले एक सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की।

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा कोतवाली में मामूली बात को लेकर बीते शनिवार को आरक्षी पर चाकू से हमला करने वाले दूसरे सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद निलंबित कर दिया है। प्रकरण में विभागीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

खागा कोतवाली की बैरक में शनिवार शाम को सिपाही नीरज यादव ने मामूली बात को लेकर अपने साथी सिपाही (आरक्षी) चंद्रभान पर चाकू से हमला किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक को सौंपी थी। दूसरे दिन रविवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने आरक्षी नीरज यादव को निलंबित कर दिया है।

एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि आरक्षी के साथ मारपीट करने वाले नीरज यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। विभाग में ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई गई है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: नाबालिग को अगवाकर किया दुष्कर्म… होश पर खुद को पाया अस्त-व्यस्त, फिर हुआ ये सब

संबंधित समाचार