लखनऊ : राज्यपाल आनंदीबेन ने राजभवन से रवाना की “रन फॉर यूनिटी“ रैली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर राज भवन के बड़े लॉन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर एकता दिवस के रूप में राज्यपाल ने राजभवन से “रन फॉर यूनिटी“ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजभवन के बड़े लॉन से शुरू होकर राजभवन गेट नंबर दो, अटल चौराहा होते हुए, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा से बापू भवन चौराहा होते हुए राजभवन गेट नंबर आठ से प्रवेश कर राजभवन परिसर में संपन्न हुई। 

एकता दौड़ में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर महादेव बोबडे, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय, एकेटीयू के कुलपति प्रो जेपी पांडेय, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यासित, विश्वविद्यालय के अध्यापक, छात्र-छात्राएं व राजभवन स्कूल के बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह और देशप्रेम के उद्घोष के साथ प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - मेरा फोन हैक करने की कोशिश, मिला अलर्ट

संबंधित समाचार