मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाई तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हलिया (मिर्जापुर)। हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ ग्राम पंचायत के छतरिहा गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने पर मृत महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महुगढ़ ग्राम पंचायत के छतरिहा गांव निवासी संतोष पाल की 36 वर्षीया पत्नी वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर सूचना पर मृतका के भाई जयचंद पाल निवासी मड़वा धनावल थाना ड्रमंडगंज ने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए हलिया थाने में तहरीर घटना की जांच की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ लालगंज मंजरी राव हल्का इंचार्ज श्याम लाल एस आई बाली मौर्य ने घटना की जांच पड़ताल की मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की। 

सीओ मंजरी राव ने मृतका के पति संतोष पाल पुत्र मुकेश पुत्री नीतू सास गुलाबी देवी ससुर गामा पाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मंजरी राव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Karwa Chauth : हाथों में मेहंदी लगवा रहीं सुहागिनें, कल रखेंगी निर्जला व्रत - Video

संबंधित समाचार