Karwa Chauth : हाथों में मेहंदी लगवा रहीं सुहागिनें, कल रखेंगी निर्जला व्रत - Video

Karwa Chauth : हाथों में मेहंदी लगवा रहीं सुहागिनें, कल रखेंगी निर्जला व्रत - Video

लखनऊ, अमृत विचार। करवा चौथ का पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागने कई तरह की तैयारी करती हैं। इस त्यौहार पर पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

करवा चौथ के त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। हाथों में मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार कल पति के लंबी आयु की कामना भी करती हैं।आज के दिन सुहागने अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाना ज्यादा पसंद करती हैं। राजधानी लखनऊ में ऐसे कई स्थान है जहां पर मेहंदी आर्टिस्ट सुहागिनों के हाथों में मेहंदी लगाकर उनको करवा चौथ के त्योहार पर तैयार करती हैं।

मेहंदी आर्टिस्ट नाजिया लंबे वक्त से मेहंदी लगाने का काम कर रही हैं और हर साल सुहागिन महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए कुछ नया बनाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने बताया कि आजकल महिलाएं  करवा चौथ स्पेशल मेहंदी लगवा रही हैं। इसमें जो आर्ट बनाई जाती है, उसमे कपल्स और दूल्हा दुल्हन को दिखाया जाता है। इस दौरान नाजिया ने मेहंदी के कई प्रकार के बारे में भी बताया।

इस दौरान मेहंदी लगवाने पहुंची महिलाओं ने अमृत विचार के साथ आज के इस पर्व को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही मेहंदी को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।

ये भी पढ़ें -बरेली: करवाचौथ पर लहंगे और नेट वाली साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद