बरेली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 112 गांवों में लगाए पौधे
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 112 गांवों में पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने विधानसभा बहेड़ी के नगर मण्डल में साई दत्ताराम विद्या मंदिर स्कूल, साईं सुधा बैंक्वेट हाल मंडल गुड़वारा के ग्राम सीकरी में पौधरोपण किया। …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 112 गांवों में पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने विधानसभा बहेड़ी के नगर मण्डल में साई दत्ताराम विद्या मंदिर स्कूल, साईं सुधा बैंक्वेट हाल मंडल गुड़वारा के ग्राम सीकरी में पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण से आने वाली पीढ़ी को प्राकृतिक आपदाओं से बचाया जा सकता है। हर व्यक्ति को हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसकी भली भांति देखभाल करना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं ने जिले की चार विधानसभाओं में 112 गांवों में 380 पौधे लगाए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, जिला मंत्री राहुल साहू , जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान, जिलामंत्री राम आसरे कश्यप, विधानसभा सयोजक सुरेश गंगवार, नरेंद्र सिंह, सतीश राठौर, प्रवेंद्र सिंह, राहुल गुप्ता, पार्षद दिनकर गुप्ता, गौरव मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों में पौधरोपण किया गया। इसमें कैंट स्थित स्टेडियम में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, कार्यक्रम प्रभारी विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रति पाल सिंह, देवेंद्र जोशी, डा. तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, आदेश सैनी, मोहित तिवारी, सुधांशु सक्सेना ,अमर सिंह, शशिकांत जायसवाल, अमरजीत सिंह, लालमन कोरी, अमरीश कठेरिया, शीतल गुलाटी, राज अग्रवाल, प्रवेश वर्मा, राजीव गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, अभय शिव गुप्ता, ललित मल्होत्रा, हरवंश सेठी आदि मौजूद रहे।

