बरेली: 3.90 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के सिलेंडर मुफ्त होंगे रिफिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुफ्त सिलेंडर रिफिल करना है तो आधार चाहिए अपडेट

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में जिले में 3.90 लाख लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर मिलेगा। हालांकि अभी तक करीब 12 हजार लाभार्थियों का सत्यापन होना बाकी है। इनके आधार अपडेट नहीं हुए हैं।

जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि जिन लाभार्थियों का आधार सत्यापित नहीं हुआ था, उनका सत्यापन किा जा रहा है। सबसे पहले जिनके आधार सत्यापित हैं, उन्हें मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे। जिन लाभार्थियों का आधार अभी तक सत्यापित नहीं हो पाया है वह तत्काल संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना आधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित करा लें। दो निशुल्क सिलेंडर रिफिल दो अलग-अलग चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में नवंबर से दिसंबर के बीच और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च के बीच सिलेंडर रिफिल होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: धूमधाम से होंगे 2069 सामूहिक विवाह...बजेगी शहनाई, हर जोड़े को मिलेंगे 51 हजार रुपये

संबंधित समाचार