IND vs SL World Cup 2023 : कोहली-गिल और श्रेयस का तूफान, भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रनों का टारगेट
मुंबई। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा की जगह टीम में दुशान हेमंत को मौका दिया है। टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 357 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार 350+ का स्कोर खड़ा किया।
Innings Break!#TeamIndia set a 🎯 of 3⃣5⃣8⃣ for Sri Lanka!
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
Over to our bowlers 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/80fANgx9wa
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने चार रन पर ही कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए थे। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के 189 रनों की पार्टनरशिप हुई। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। गिल ने 92 गेंदों की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारियां खेलीं। श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट झटके। वहीं दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला।
- श्रेयस अय्यर का विकेट गिर गया है। श्रेयस को दिलशान मदुशंका ने चलता किया। श्रेयस ने दो चौके और छह छक्के की मदद से 56 गेंदों पर 82 रन बनाए।
- भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव को दिलशान मदुशंका ने पवेलियन रवाना कर दिया है। 42 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 279 रन है।
- 41 ओवरों के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 274 रन है। श्रेयस अय्यर 45 और सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- केएल राहुल 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। केएल को दुष्मंथा चमीरा ने दुशान हेमंथा के हाथों कैच आउट कराया।
शुभमन गिल आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है। शुभमन गिल 92 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल को दिलशान मदुशंका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 92 गेंदों की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।
विराट कोहली-शुभमन गिल ने जड़े अर्धशतक
विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। कोहली ने 8 चौके की मदद से 50 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की। वहीं शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। गिल ने 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक जमाया, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। भारत का स्कोर 19 ओवर्स में एक विकेट पर 120 रन है।
💯 partnership comes up for the second wicket!
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
Virat Kohli 🤝 Shubman Gill #TeamIndia 106/1 after 16 overs
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/cGLYklQ3H6
Second FIFTY of #CWC23 for Shubman Gill!
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
His 11th half-century in ODIs 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/LfCnsQhyUl
कप्तान रोहित आउट
भारत को तगड़ा झटका लगा है। दिलशान मदुशंका ने रोहित शर्म को बोल्ड कर दिया। रोहित ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। रोहित ने दो गेंदों पर चार रन बनाए। भारत का स्कोर 0.2 ओवर के बाद एक विकेट पर चार रन है। शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
'दूसरी पारी में बल्लेबाजी पहले अपेक्षा बेहतर होगी'
वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर कहा कि मुझे लगता है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी पहले अपेक्षा बेहतर होगी। खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। हमारे लिए तीन अहम मैच बचे हैं। हमने टीम में एक बदलाव किया है। हेमंता को इस विश्व कप में दूसरा मौका मिला है। वो एक ऑलराउंडर लेग-स्पिन गेंदबाज हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टॉस जीतने पर भी पहले बल्लेबाजी करना चुनते। अच्छी पिच है और शुरुआत में थोड़ी मदद मिलेगी। हमारे तेज गेंदबाज़ों को शाम को गेंदबाजी करने में मजा आएगा। मैं जहां खेलते हुए बड़ा हुआ हूं वहां भारत की कप्तानी विश्व कप में करना सम्मान की बात है। एक टीम के रूप में हम हर तरीके से बेहतर होना चाहते हैं। अहम होगा कि हमारा ध्यान भटके नहीं और हम बैलेंस बनाकर रखें।
भारत की प्लेइंग-11
टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
🚨 Toss and Team Update 🚨
— BCCI (@BCCI) November 2, 2023
Sri Lanka win the toss and elect to bowl first.
A look at #TeamIndia's Playing XI 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/rKxnidWn0v#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/aI5l9xm4p4
श्रीलंका की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : चोट से उबर कर पाकिस्तान के खिलाफ वापसी को तैयार हैं लॉकी फर्ग्यूसन
