अमेठी : गंदगी और एन्टीलार्वा का छिड़काव न होने से बढ़े बुखार के मरीज
अमेठी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव की गलियां गन्दगी से बजबजा रहीं हैं, सफाई तथा एन्टीलार्वा का छिड़काव न होने से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है डेंगू बुखार के मरीज पाए जा रहे हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार डरावना होता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 203 ऐसे मरीज है जो कि डेंगू संक्रमित है। इन संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
वहीं इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो-दो बेड जिला अस्पताल में 10 बेड तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिले में जहां भी डेंगू के संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं ।वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है । मरीज को चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से सतर्क है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के सभी सीएचसी में बेड लगे हुए हैं उनमें मच्छरदानी नहीं है कहीं कहीं पुरानी मच्छरदानी है वही अमेठी सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आलोक तिवारी ने बताया सीएचसी में जो मरीज आते हैं उनकी जांच कर इलाज किया जा रहा है गांवों में एण्टीलार्वा का छिड़काव सफाईकर्मी करते हैं। वही संग्रामपुर विकास खण्ड के संग्रामपुर, सरैया कनू, जरौटा, तारापुर, उत्तरगाँव व करौंदी आदि गांवों में ग्रामीणों ने बताया कि न ही सफाई कर्मचारी द्वारा साफ-सफाई की गई है और न ही एण्टीलार्वा दवा का छिड़काव गाँव मे हुआ है।
संग्रामपुर बीडीओ शिव पूजन भारती ने बताया कि विकास खण्ड के सभी ग्रामसभाओं में साफ-सफाई व एण्टीलार्वा दवा का छिड़काव हुआ है। जबकि संग्रामपुर निवासी ग्रामीण अरविंद सिंह व सरैया कनू निवासी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह और जरौटा निवासी ग्रामीण धर्मेंद्र मिश्र व करौंदी प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने बताया कि उनके गांव में न ही सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा साफ सफाई की गई है और न ही एण्टीलार्वा दवा का छिड़काव किया गया है। जिससे गाँव मे बुखार के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है।
