लखनऊ : टीम इंडिया की जीत पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारत विजय रथ पर सवार है। आज एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। जिसके बाद भारतीय टीम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय टीम की जीत पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखकर भाजपा को घेरा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि इंडिया ने जो हाल करा क्रिकेट में श्रीलंका का 
वही हाल ‘PDA’ कर देगा बीजेपी के डंका का

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए श्रीलंकाई टीम को 55 रन पर ढेर कर दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया 302 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। बता दें भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि सिराज को 3 विकेट मिले।

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाए। भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने 92 गेंदों पर 92 रन बनाए। विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 88 रनों का योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों से किया पराजित, बोले सीएम योगी- ''एक और ऐतिहासिक विजय...

संबंधित समाचार