VIDEO: औरैया में थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में गाली गलौज… जान से मारने की धमकी दी, जांच में जुटी पुलिस
औरैया में थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुई गाली-गलौज।
औरैया के कुदरकोट थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने ग्राम प्रधान के भाई के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
औरैया, अमृत विचार। गुरुवार को जनपद की बिधूना तहसील के अंतर्गत कुदरकोट थाना में पुलिस की मौजूदगी में कुछ दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान के भाई के साथ गाली गलौज की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले का वीडियो वायरल होने पर उच्च अधिकारीयों ने मामले को संज्ञान में लिया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
औरैया : दबंगों ने कुदरकोट थाने में की गाली-गलौज। pic.twitter.com/SedPaREEyd
— Amrit vichr kanpur (@AmritVichar_knp) November 3, 2023
गुरुवार को कुदरकोट निवासी ग्राम प्रधान संजय बाथम के भाई अशोक कुमार पुत्र राम अवतार के साथ अनूप सत्येंद्र तिवारी टुनटुन देव रघुनाथ आदि ने शराब पीकर आपस मे गाली गलौज किया। विरोध करने पर ईंट पत्थर चलाए। जब यह मामला कुदरकोट थाना में पहुंचा तो पुलिस की मौजूदगी में अनूप सत्येंद्र तिवारी आदि ने संजय प्रधान के भाई अशोक कुमार को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारी हरकत में आ गए और उन्होंने थाना प्रभारी से इस संबंध में जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने को कहा है।
ये भी पढ़ें- UP: पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची किसान की बेटी, बोली- आरोपी BJP नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई… काली दीपावली मनाने की घोषणा
