वजीरिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन में 2 पाक सैनिकों की मौत
इस्लामाबाद। उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पाकिस्तान के 2 सैनिक मारे गए हैं। इसे लेकर सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात जारी बयान में कहा गया है कि जिले में आतंकवादियों की उपस्थिति के …
इस्लामाबाद। उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पाकिस्तान के 2 सैनिक मारे गए हैं। इसे लेकर सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात जारी बयान में कहा गया है कि जिले में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी।
इस बयान में आतंकवादियों की ओर से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई। इसमें केवल यह कहा गया था कि ऑपरेशन वाले क्षेत्र की केवल क्लीयरेंस के लिए घेराबंदी की गई थी।
इससे पहले शनिवार को आईएसपीआर ने दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन करने को लेकर बयान जारी किया था। इसमें 4 आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी।
