बरेली: अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर दांत से काटी अंगुली, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कचहरी में एक अधिवक्ता पर चैंबर में घुसकर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर उसने अधिवक्ता की दांत से अंगुली काटकर अलग कर दी। केस की पैरवी करने पहुंचे एक व्यक्ति ने अधिवक्ता के चैंबर में घुस कर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अधिवक्ता की दांत से अंगुली काट ली। शोर-शराबा के बाद अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आनंद विहार किला निवासी मोहम्मद दारा ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने चैंबर में बैठ कर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि वह मुल्जिम शाहिद और शाबिर का केस लड़ रहे हैं। जिसकी पैरवी उनके पिता गुलाम हुसैन निवासी मोहल्ला अफसरान, मीरगंज कर रहे हैं।

आरोप है कि वह आते ही चैम्बर में गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर हमलावर होकर जान से मारने की नियत से गर्दन पर हाथ चलाया जिसे उन्होंने रोक लिया। इस पर आरोपी ने हाथ पकड़ कर बाएं हाथ की अंगुली को को दांतों से काटकर अलग कर दिया। शोर-शराबा पर अधिवक्ता शहम सैय्यद अली, ललित कुमार, नसीम सैफी और राजेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: यात्रियों को मिली राहत, लालकुआं-कानपुर-अनवरगंज के बीच स्पेशल ट्रेन

संबंधित समाचार