बरेली: यात्रियों को मिली राहत, लालकुआं-कानपुर-अनवरगंज के बीच स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने 05306/05305 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज-लालकुआं साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी दी है।

ट्रेन का संचालन लालकुआं से 7 नवंबर से 29 दिसम्बर तक प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार और कानपुर अनवरगंज से 8 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं सोमवार को 31 फेरों के लिए किया जायेगा। दोनों तरफ से यात्राओं में इस ट्रेन का ठहराव किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज पर होगा।

यह भी पढ़ें- बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, एकजुटता से चुनाव जिताने में जुटें: अताउर रहमान

संबंधित समाचार