बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, एकजुटता से चुनाव जिताने में जुटें: अताउर रहमान
फोटो- पार्टी कार्यालय पर बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश महासचिव अताउर रहमान।
बरेली, अमृत विचार। सपा के प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की जीत सुनिश्चित है। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत को तय करने के लिए बूथ के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ लग जाएं। बूथ पर रिकार्ड मतों से प्रत्याशी को जिताकर भेजें।
उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में बूथ निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए अति महत्वपूर्ण है। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों और संगठन प्रभारी ने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विधायक ने ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, शुभलेश यादव, शिव चरन कश्यप , शमीम खां सुल्तानी ने नवनियुक्त पदाधिकारी भूपेंद्र कुर्मी, पुरुषोत्तम गंगवार, कदीर अहमद, अरविंद यादव, संजीव सक्सेना, मनोहर पटेल का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- बरेली: सर्दी में बकरियों में फैल रहा खुरपका और मुंहपका रोग, जानिए...कैसे करें बचाव?
