बरेली: सर्दी में बकरियों में फैल रहा खुरपका और मुंहपका रोग, जानिए...कैसे करें बचाव?
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। ठंड की शुरुआत होते ही भेड़-बकरियों में खुरपका और मुंहपका (पीपीआर) रोग फैल रहा है। आईवीआरआई के रेफरल वेटेनरी पॉलीक्लिनिक में इस बीमारी से ग्रसित आठ से दस भेड़-बकरियां पहुंच रही हैं। रेफरल वेटेनरी पॉलीक्लिनिक के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ अमरपाल ने बताया कि पेस्टिडिस पेटाइटिस रूमिनेन्टस (पीपीआर) जिसे बकरी महामारी के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसे करें बचाव
यह रोग पेटामिक्सोवाइरीडी फैमिली में मोरबिलीवाइरस जीनस के कारण होता है। जीवाणु और परजीवी जटिलताओं को नियंत्रित करने वाली दवाइयों का उपयोग कर पशुओं की मृत्युदर को कम किया जा सकता है।
इस बीमारी से ग्रसित भेड़-बकरी के आंख, नाक और मुंह से पानी टपकने लगता है। मुंह और नाक में छाले हो जाते हैं, जो कि फैलकर पाचन तंत्र को निष्क्रिय कर देते हैं। उपचार नहीं मिलने पर भेड़-बकरियों की जान चली जाती है।
कह भी पढ़ें- बरेली: पांच महीने से बीमार बेटी...महिला हुई परेशान, फंदा लगाकर दी जान
