बरेली: पांच महीने से बीमार बेटी...महिला हुई परेशान, फंदा लगाकर दी जान
बरेली, अमृत विचार। किला के गुलाबनगर में बेटी की बीमारी से परेशान महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। 12 साल की बेटी का पांच महीने से बीमार बेटी का दिल्ली के अस्पताल से इलाज चल रहा है।
अलीगंज के गांव गैनी निवासी पप्पू कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राधा (32) की शादी 13 साल पहले किला के गुलाबनगर निवासी गोपाल के साथ की थी। राधा के एक बेटा किट्टू (9) और बेटी मानसी (12) है। पांच महीने पहले मानसी अचानक बीमार हो गई। जांच कराने पर डॉक्टरों ने उसे गंभीर बीमारी बताई। मानसी का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से हो रहा है।
पप्पू ने बताया कि मानसी की बीमारी के कारण राधा अवसाद ग्रस्त हो गई थी। शुक्रवार रात को गोपाल और दोनों बच्चे मकान के ऊपरी हिस्से में थे। इसी दौरान राधा ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गोपाल ने जब देखा तो उसने पप्पू व परिजनों को सूचना दी। राधा की मौत से दोनों बच्चों व गोपाल का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- बरेली: मालगाड़ी से गेहूं चुराने वाले अब तक नहीं हुए गिरफ्तार, RPF कर रही तलाश
