UP में दंगल: आपस में भिड़े भाजपा के दो सांसद, एक दूसरे को देने लगे पटखनी, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन और कुशीनगर के सांसद विजय दुबे कुश्ती आमने-सामने ताल ठोंकते नजर आए। मैदान में उतरे दोनों सांसदों की कुश्ती देखकर मौके पर मौजूद भीड़ ने तालियों से स्वागत किया।

बता दें कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव में कुश्ती का आयोजन किया गया था। दशहरा के उपलक्ष्य में 95 वर्षों से परंपरा निभाई जा रही है। रावण दहन के अगले दिन दंगल का कार्यक्रम रखा गया था। मुकाबले के लिए पहलवानों की 30 जोड़ी पहुंची थी। इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ल और विजय दुबे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अखाड़ा में दो-दो हाथ आजमाएं।

 

सांसद रवि किशन प्रतिद्वंदी को पटखनी देते नजर आए। वीडियो में दूसरे सांसद को पछाड़ने के लिए रवि किशन का दांव साफ देखा जा सकता है। काफी प्रयास के बावजूद रवि किशन कुशीनगर के सांसद विजय दुबे को पछाड़ नहीं सके। विजय दुबे को जमीन पर गिराने का उन्होंने भरपूर प्रयास किया। वीडियो में कुशीनगर के सांसद विजय दुबे रवि किशन की चाल को मात देते नजर आ रहे हैं।

रवि किशन-विजय दुबे में जबरदस्त टक्कर

बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कौआसार के पहलवान शिवानंद और वाराणसी के पहलवान सदानंद का हाथ मिलवाकर कुश्ती को हरी झंडी दिखाई। पहलवान शिवानंद कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता बने। बंटी, अखिलेश, चंद्रेश, इंद्रेश्वर, अजय, संदीप, रोहित और नंदू पहलवानों की कुश्ती बराबर रही। दंगल के निर्णायक शोभा यादव और रामप्रीत यादव थे। कार्यक्रम का संचालन कुणाल राव और रामजन्म तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: उद्योग व्यापार मंडल ने GST विभाग पर लगाया बड़ा आरोप, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार