मथुरा: प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के रेड और यलो जोन में पटाखों पर पाबंदी लगाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा (उप्र)। दीपावली से पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और शाही ईदगाह के आस-पास के ‘रेड जोन’ तथा ‘यलो जोन’ में पटाखों की बिक्री, भंडारण और इनके फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों धार्मिक स्थल 13.37 एकड़ में फैले ‘रेड जोन’ में हैं, जबकि इसके बाहर 20 एकड़ का क्षेत्र ‘येलो जोन’ है जिसके अंतर्गत गोविंदनगर और जगन्नाथपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। शहर के बाकी हिस्से को ‘ग्रीन जोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को देखते हुए गत वर्ष की भांति इस साल भी दीपावली के अवसर पर ‘रेड जोन’ और ‘यलो जोन’ में पटाखों की दुकान खोलने की इजाजत नहीं होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से दीपावली के बाद तक लागू रहेगा। 

 

संबंधित समाचार