अमित शाह ने दी चुनौती, कहा- घोषणा करें- कि बिहार का मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा समाज का होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जातीय सर्वे रिपोर्ट में यादव-मुसलमानों की आबादी बढ़ाकर अतिपिछड़ा समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहा कि वह घोषणा करें कि बिहार में अतिपिछड़ा समाज का मुख्यमंत्री होगा।

मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई ‘नौटंकी’ : अरविंद केजरीवाल

 शाह ने रविवार को यहां के पताही हवाईअड्डा मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हाल ही में बिहार के जातीय सर्वे की रिपोर्ट को आधार बनाकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बिहार में अतिपिछड़ों की आबादी यदि सबसे अधिक है तो घोषणा करनी चाहिए कि इंडिया गठबंधन का मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा समाज का होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। वह निकलना तो चाहते हैं लेकिन मजबूरी है.. कहां जाएंगे। इंडिया गठबंधन में इन्हें संयोजक भी नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि इसलिए कभी कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं तो कभी कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं जाते हैं। हमने पहले ही कहा था कि तेल और पानी साथ नहीं रह सकते।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पिछड़ा समाज को वह कहने आए हैं कि इनके झांसे में नहीं आइए। नीतीश सरकार ने जो यह सर्वेक्षण कराया है, इस सर्वेक्षण का फैसला तब हुआ था जब भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार की सरकार में शामिल थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय जनता पार्टी का है।

येभी पढ़ें - सभी मराठाओं को दी जाए OBC श्रेणी में कुनबी के रूप में मान्यता 

संबंधित समाचार