Chitrakoot News: सहायक लोको पायलट ने चचेरी साली से किया दुराचार, पीड़िता कांस्टेबल की है पत्नी
चित्रकूट में सहायक लोको पायलट ने चचेरी साली से किया दुराचार।
चित्रकूट में सहायक लोको पायलट ने चचेरी साली से दुराचार किया। दूसरे जिले में पीड़िता का पति कांस्टेबल है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
चित्रकूट, अमृत विचार। बांदा निवासी एक रेलकर्मी ने रिश्ते में साली लगने वाली छात्रा से दुराचार किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है।
मूलरूप से बांदा जिले के एक गांव निवासी एक विवाहिता कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहकर पढ़ाई करती है। वह स्नातक की छात्रा है। उसका पति कांस्टेबल है और किसी अन्य जिले में तैनात है। आरोप है कि बीते दिन उसके चचेरे बहनोई, जो बांदा जिले का निवासी है और रेलवे में सहायक लोको पायलट है। उसने पहले इसे फोन किया और बाद में घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने धमकाकर विवाहिता से मारपीट कर दुराचार किया।
फोन से पता करने के बाद आरोपी गया घर
जानकारी यह भी मिली है कि पीड़िता का पति भी घर आया हुआ था। आरोपी ने पहले मोबाइल से काल करके इस बात की तस्दीक कर ली कि वह घर में है या नहीं। घटना के समय पति दवा लेने गया हुआ था और इसी का फायदा उठाकर वह पहुंचा और गलत काम को अंजाम दिया।
फिलहाल पकड़ से दूर है आरोपी
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से दूर है, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके विभाग को भी इस संबंध में सूचना भेज दी गई है।
ये भी पढ़ें- Hamirpur Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम बेटे की मौत, दंपती घायल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे हुआ हादसा
