Hamirpur Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम बेटे की मौत, दंपती घायल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में सड़क हादसे में मासूम बेटे की मौत।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हमीरपुर में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए।

हमीरपुर, मौदहा अमृत विचार। चित्रकूट से आगरा जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पति पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि छह माह के दुधमुंहे बच्चे की छिटक कर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुरादाबाद (अमरोहा) निवासी रूप किशोर (35) पुत्र राम बसंत जड़ी बूटियों की दवा का कारोबार करते हैं। वह लंबे समय से पिछोर जनपद झांसी में रह रहे हैं। शनिवार को वह परिवार सहित चित्रकूट में दीपावली पर्व पर जड़ी बूटी की दवाओं की दुकान लगाने के लिए जगह देखने गए थे। रविवार सुबह वह बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से आगरा जा रहे थे।

तभी खन्ना के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रूपकिशोर, पत्नी सरिता (30), व पुत्र शिवा (छह माह) छिटक कर दूर गिरे। उसी टक्कर में उनका छह माह का दुधमंहा बच्चा भी दूर जा गिरा।

घायलों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस और पुलिस की सहायता से इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ṁ

ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत... रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार