अमृत विचार इनामी योजना : हरदोई के सरफराज बने विजेता, लकी ड्रा में मिला उपहार
हरदोई, अमृत विचार। उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों समेत लखनऊ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र अमृत विचार में नव वर्ष पर चलाई गई इनामी योजना में बेनीगंज के मोहम्मद सरफराज इनाम के हकदार बने हैं। निकले गए लकी ड्रा में उन्हें उपहार स्वरुप मिक्सी प्रदान की गई।
समाचार पत्र के हरदोई कार्यालय पर जिला प्रतिनिधि वीरेश शुक्ला ने मोहम्मद सरफराज को मिक्सी प्रदान की। इस मौके पर सरफराज ने कहा कि अमृत विचार बिल्कुल निष्पक्ष और निर्भीक समाचार पत्र है, इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है। बेनीगंज के गांधी इण्टर कालेज रोड, ठाकुरद्वारा के निवासी सरफराज ने बताया कि अमृत विचार उनका सबसे पसंदीदा समाचार पत्र है। वे अक्सर अपने मिलने वालों के बीच उसकी निष्पक्षता की बातें किया करते हैं। खुद को मिले उपहार के लिए उन्होंने अमृत विचार प्रबंधन को धन्यवाद दिया है।
ये भी पढ़ें -पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबन्धक महासंघ ने कुलपति को पत्र भेजकर जताया विरोध
