राज्य विश्वविद्यालय की तलवारबाजी प्रतियोगिता प्रतापगढ़ तक ही सीमित, सम्बद्ध कॉलेजों से नहीं आये प्रतिभागी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। भले ही खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बहुत सारे प्रबन्ध कर लिए जाएं। अगर उसे अमल में लाने वाले ही गैर जिम्मेदार हो जाएं तो बेहतरी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। कुछ ऐसा ही प्रतापगढ़ के साकेत गर्ल्स पीजी.कालेज दहिलामऊ में देखने को मिला। अन्तर महाविद्यालीय तलवार बाजी  प्रतियोगिता में प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज से सम्बद्ध प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी में केवल प्रतापगढ़ के खिलाड़ियों व टीमों ने हिस्सा लिया।

इपी प्रविधि में कीर्ति गुप्ता बद्री नारायण सिंह पी.जी.कालेज सकरौली मादूपुर प्रथम, पीबीपीजी कालेज शिव कुमार सरोज द्वितीय,आराधना शर्मा  तृतीय एवं दीपिका वर्मा बद्री नारायण पीजी कालेज को चतुर्थ स्थान मिला। फाॅयल प्रविधि में प्रतिमा विश्वकर्मा पीबीपीजी कालेज प्रथम, खुशबू यादव साकेत गर्ल्स पीजी. कालेज, द्वितीय, गुनगुन तिवारी, पीबीपीजी कालेज तृतीय एवं दीपमाला शुक्ला साकेत गर्ल्स पीजी कालेज चतुर्थ रहा। सेबर प्रविधि में शहरीन बानों साकेत गर्ल्स पीजी कालेज प्रथम, बबिता पटेल पीबीपीजी कालेज द्वितीय, प्राची मिश्रा एसवीएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पीजी कालेज लालगंज तृतीय,अन्तिमा यादव साकेत गर्ल्स पीजी कालेज चतुर्थ रहा। नेहा पाण्डेय साकेत गर्ल्स पीजी कालेज को ईपी, गुड़िया सिंह को फाॅयल एवं कविता सरोज पीबीपीजी कालेज प्रतापगढ़ को सेबर के अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया। डा. सीमा कन्नौजिया पर्यवेक्षक रहीं। सुमन्त यादव, अनिल कुमार यादव,मो. कलीम निर्णायक रहे। 

शुभारम्भ अद नेता कुशाग्र श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. उपेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। प्राचार्य डॉ.नीलिमा श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शिक्षक संजय पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। डा. अवधेश शर्मा, डा.अनन्त प्रकाश शुक्ल,पप्पू रमेश आदि मौजूद रहे।

यूनिवर्सिटी को भेजी रिपोर्ट 
अन्य खेलों की तरह तलवारबाजी ट्रायल/प्रतियोगिता की सूचना विश्वविद्यालय स्तर पर सभी महाविद्यालयों को भेजी गई थी। प्रतापगढ़ की टीमों ने ही प्रतिभाग किया। रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जा रही है।
डा. सीमा कन्नौजिया,नामित पर्यवेक्षक प्रो.राजेन्द्र सिंह(रज्जू भय्या)विश्वविद्यालय प्रयागराज

19 - 2023-11-05T192836.007

अन्तर महाविद्यालयीय क्रांस कंट्री प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रानीगंज/ प्रतापगढ़। प्रो. राजेंद्र सिंह ( रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा नामित स्वामी करपात्री जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में रविवार को अन्तर महाविद्यालयीय महिला,पुरुष क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
 
मुख्य अतिथि सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। पुरुष वर्ग में फतेहपुर के अभिषेक यादव प्रथम, द्वितीय स्थान पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के अमजद एवं तृतीय स्थान पर प्रयागराज के रवि कुमार रहे। महिला वर्ग में प्रयागराज की श्रेया प्रथम,यमुना द्वितीय तथा वर्षा सिंह तृतीय रही। फतेहपुर,कौशांबी, प्रयागराज व प्रतापगढ़ जनपद के  50 छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्राचार्य प्रो.विजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल,स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के लिए उत्साहजनक हैं। साथ ही उनके व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

विश्वविद्यालय की तरफ से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांगीपुर की डा.सीमा कन्नौजिया पर्यवेक्षक रही। आयोजन सचिव डा.अंशुमान सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन डा.कंचन ने किया। डा.नीलिमा सिन्हा, डा.अजय कुमार, डा. संदीप वर्मा,डा.आलोक रंजन,मोहित कुमार ,अब्दुल माबूद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -देवा महोत्सव: लोकगायक अवधेश बालेश्वर ने भोजपुरी गीतों से बांधा समां, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा ऑडिटोरियम

संबंधित समाचार