बरेली: छत से गिरकर महिला की मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्भवती महिला छत से गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसे छत से धक्का मार दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना भोजीपुरा के गांव धौराटांडा के रहने वाले अनिल ने बताया 23 वर्षीय पत्नी किरण साली कंचन के साथ छत पर टहलने गई थी। तभी अचानक से वह छत से गिरकर  घायल हो गई। आनन फानन में परिवार व पति की मदद से किरण को अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  किरण 8 महीने की गर्भवती थी मौत की खबर सुनते ही  परिवार में कोहराम मच गया। जब इसकी जानकारी किरण के परिवार को हुई तो उन्होंने आरोप लगाया कि किरण को छत से धक्का देकर गिराकर  उसकी हत्या कर दी वहीं साली कंचन ने बताया कि उसकी बहन छत से अचानक गिर गई। उसे धक्का नहीं दिया गया था।

ये भी पढ़ें-  केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप पर लगाई रोक 

संबंधित समाचार