बहराइच: बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई त्रिशूल दीक्षा की शपथ
राष्ट्र और स्त्री रक्षा के लिए ही त्रिशूल का करेंगे उपयोग
मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बलहा अवध प्रांत की ओर से सोमवार को प्रखंड बलहा के गांव सर्रा मुंदरी में 25 बजरंग दल कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी गई। बलहा विकास खंड के ग्राम सर्रा मुंदरी में सोमवार को दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष एवं बलहा पालक संदीप सिंह के द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष शपथ कराई कि यह त्रिशूल राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, स्त्री रक्षा के अलावा इसका कहीं उपयोग नहीं किया जायेगा।
संदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा शिक्षा के बिना समाज का कल्याण नहीं हो सकता इसलिए शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है।
22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से लाया गया। अक्षत हर घर में पहुंचाने की अपील की। त्रिशूल दीक्षा में संदीप सिंह, प्रखंड सह मंत्री रामगोपाल गुप्ता, प्रखंड कार्य अध्यक्ष इंदल यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की माता - बहने उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें;-सावधान...! कूड़ा जलाया तो देना पड़ेगा 50 हजार तक का जुर्माना, अलर्ट जोन में पहुंचा एक्यूआई
