अयोध्या: पांच साल के बेटे की मौत, सदमे में मां ने फंदा लगा की आत्महत्या
हैदरगंज/अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत थरियाकला के मजरे भुलई पुरवा में बीमारी से हुई पांच साल के बेटे की मौत पर सदमें में मां ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। रविवार रात मां द्वारा आत्महत्या की खबर सोमवार सुबह जब लोगों को लगी पूरा इलाका अवाक रह गया।
बताया जाता है गांव निवासी प्रदीप तिवारी का पांच वर्षीय पुत्र बीमार चल रहा था। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी खबर जैसे ही मां रिचा तिवारी को लगी वह गहरे सदमें में चली गई। परिवार के अनुसार रविवार की रात करीब 10 बजे ससुराल में घर के एक कमरे की छत में हुक में साड़ी के सहारे फंदे लगातार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा को तोड़कर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पूरे गांव में भी शोक छाया है।
बेटी की मौत पर बदहवास हुई विधवा मां, कराया गया भर्ती
बड़ागांव। रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरई कला में भी सड़क दुर्घटना में बेटी की मौत पर मां बदहवास होकर बेहोश हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि स्वर्गीय राधेश्याम की 12 वर्षीय पुत्री कोमल रविवार को सुबह खेत में काम कर रही मां के लिए चाय लेकर जा रही थी।
लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जहां रात को उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मां आपा खो बैठी और बदहवास हो बेहोश हो गई। मां का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें;-सावधान...! कूड़ा जलाया तो देना पड़ेगा 50 हजार तक का जुर्माना, अलर्ट जोन में पहुंचा एक्यूआई
