सहारनपुर: दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने नौ साल के बच्चे का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

कोतवाली देहात की एसएचओ कुसुम भाटी ने सोमवार को बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी गुरमीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन शोषण) और पॉक्सो कानून की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

उन्होंने बताया कि नागल थाना अंतर्गत एक गांव के 18 वर्षीय गुरमीत रविवार को उसी गांव में घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया जहां उसने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया और उसे लहूलुहान स्थिति में छोड़कर मौके से भाग गया। पीड़ित बच्चे ने रविवार शाम घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी।  

यह भी पढ़ें : लखनऊ: चारबाग स्टेशन के वाशिंग लॉन्ड्री में लगी आग, भारी नुकसान

संबंधित समाचार