लखनऊ : केजीएमयू के नर्सिंग ऑफिसर्स में खुशी की लहर, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर की पांच मांगे पूरी हो गई हैं। बताया जा रहा है जल्द ही दो अन्य मांगे भी पूरी हो जायेंगी। इसकी जानकारी केजीएमयू की कुलसचिव की तरफ से केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन को दी गई है। प्रमोशन मिलने के बाद सोमवार को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने केजीएमयू की कुलसचिव को पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया है।

दरअसल, केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन की तरफ से कुलसचिव को नर्सेज से संबंधित समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई थी। इसके लिए पत्रचार भी किया गया था। केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप गंगवार ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर की 7 माँगो में से लगभग 5 माँगो का निस्तारण कर दिया गया है। जो मांगे पूरी हुई हैं उनमें पदोन्नति , एसीपी , सीसीएल, ईएल, एलटीसी का भुगतान , पदनाम परिवर्तन शामिल हैं। 20 सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स को सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई और 22 सहायक नर्सिंग अधीक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि प्राप्त हुई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर को एचआरए का भुगतान और नर्सेज की यूनिफार्म तय करने का आदेश अभी जारी नहीं किया गया। पदोन्नति, एसीपी मिलने से नर्सिंग ऑफिसर में उत्साह हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : डायल 112 के बाहर महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, यह रही मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता