रामपुर: अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर फिर टली सुनवाई, अब नौ को तारीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जौहर यूनिवर्सिटी में पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई नौ नवंबर को होगी।

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर जौहर यूनिवर्सिटी से नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी। यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में गड्ढा खोदकर दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस विवेचना कर चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। आजम और अब्दुल्ला की ओर से अग्रिम जमानत दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने सात अक्तूबर को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्थायी जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट में इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया, अब इस मामले की अगली सुनवाई नौ नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें:- संभल : नाले में गिरा सांड, पालिका कर्मियों ने किया रेस्क्यू

संबंधित समाचार