संभल : नाले में गिरा सांड, पालिका कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी से बांध कर सांड को निकाला

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। नगर में छुट्टा गोवंशीय पशुओं की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। गली-गली छुटा पशु विचरते हुए देखे जा सकते हैं । कैथल गेट पुलिया के निकट गणेश मेला ग्राउंड रोड पर  सांड नाले में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने रेस्क्यू कर दो घंटे की मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला। 

सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो कैथल गेट पुलिया के निकट गणेश मेला रोड पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान  काले रंग का सांड नाले में जा गिरा। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। किसी तरह सांड के सींगों में रस्सी डाल कर उसे काबू किया। इसके बाद भी सांड को नाले से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: हत्याकांड के पंद्रह दिन में नामजद सात अभियुक्तों से एक को दबोच पाई पुलिस

संबंधित समाचार