आयकर विभाग ने सोम समूह के खिलाफ कई राज्यों में छापेमारी की
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत शराब निर्माण एवं बिक्री के क्षेत्र में अग्रणी सोम समूह के खिलाफ मंगलवार को कई राज्यों में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जांच के तहत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली एवं कर्नाटक में करीब 40-50 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। मध्य प्रदेश में भोपाल और पास के रायसेन जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है जहां कारोबारी घराने के बड़े प्रतिष्ठान हैं।
सूत्रों ने कहा कि कर विभाग कंपनी में कुछ विदेशी स्रोतों सहित धन के निवेश के आरोपों पर गौर कर रहा है। समूह का अपना ‘बॉटलिंग प्लांट’ (बोतल निर्माण एवं उसमें शराब भरने का कार्य करने के लिए संयंत्र) है और यह शराब पेय पदार्थों के निर्माण, विपणन, बॉटलिंग, लेबलिंग और वितरण में शामिल है। पीटीआई-भाषा की ओर से कंपनी को भेजे गए ईमेल के जवाब का इंतजार है।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में भाजपा की पिछड़े वर्ग की बैठक में लेंगे हिस्सा, ‘बीसी आत्म गौरव सभा’ करेंगे संबोधित
