मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज
राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम अचानक राजभवन पहुंच कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से क्या मुलाकात की, सत्ता के गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गईं। सरकार में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों के ही नहीं संबधित अधिकारियों के फोन घनघना उठे। उत्सुकता इस विस्तार का हिस्सा बनने वालों के नाम और शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर रही।
दरअसल, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अरविंद द्वारा रचित वेद रहस्य नामक पुस्तक भी भेंट की है। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। इस दौरान दोनों के बीच लगभग 20 मिनट की वार्तालाप भी हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बातचीत मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनजर बनने वाले मंत्रियों के नाम और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर हुई। सूत्रों के मुताबिक, धनतेरस पर मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।
यह भी पढ़ें:-चमत्कार! राम-राम- राधे-राधे...हरदोई में बच्ची के शरीर पर उभरे देवी-देवताओं के नाम, लोगों बोले दैवी शक्ति
